PhonePe Account Kaise Banaye
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आपको जानकारी देंगे की फ़ोन पे अकाउंट कैसे बनाये | दोस्तों आज के समय में डिजिटल भुगतान करना पहले से कही अधिक आसान हो गया है | फ़ोन पे भारत के सबसे लोकप्रिय यूपीआई ऐप्स में से एक है | जिसके मदद से आप पैसे भेज सकते है मोबाइल रिचार्ज, बिजली बिल और पानी का बिल भर सकते है तथा कई अन्य ऑनलाइन सेवाओं का लाभ उठा सकते है | अगर आपके पास बैंक खाता, आधार से लिंक मोबाइल नंबर और स्मार्टफोन है तो आप कुछ ही मिनटों में अपना फ़ोन पे अकाउंट बना सकते है | जिसकी पूरी जानकारी को आज के इस आर्टिकल में पूरा विस्तार से बताएंगे | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ना होगा |

फ़ोन पे अकाउंट बनाने के लिए दस्तावेज
- स्मार्टफोन
- इंटरनेट कनेक्शन
- मोबाइल नंबर जो आपके बैंक अकाउंट से लिंक हो
- बैंक खाता
- डेबिट / एटीएम कार्ड
फ़ोन पे अकाउंट कैसे बनाये ?
अगर आप फ़ोन पे अकाउंट ऑनलाइन बनाना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार से है –
- फ़ोन पे अकाउंट बनाने के लिए सबसे पहले आप सभी को अपने मोबाइल फ़ोन के प्ले स्टोर को ओपन करना होगा और वहां से आपको PhonePe App को इंस्टॉल कर लेना होगा |
- इंस्टॉल करने के बाद आपको इस फ़ोन पे ऐप को ओपन करना होगा और Get Started या Sign Up के ऑप्शन पर क्लिक करना है |
- उसके बाद आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा जो आपके बैंक खाते से लिंक है और फिर कंटिन्यू के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- उसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा तो आपको उस ओटीपी को दर्ज करना है या ऐप को अपने आप सत्यापित करने दें |
- अब ऐप अगर एसएमएस, फ़ोन या कॉन्टेक्ट्स की अनुमति मांगे तो आवश्यक अनुमति दें | इससे बैंक खाता जोड़ने और ओटीपी सत्यापित करने में सुविधा होगी |
- उसके बाद आपको Add Bank Account के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- अब सूचि में से आपको अपने बैंक का नाम चुनना है | फ़ोन पे आपके मोबाइल नंबर से जुड़े बैंक खाते को स्वतः खोज लेगा |
- अगर आपका यूपीआई पिन पहले से नहीं बना है तो SET UPI PIN पर क्लिक करना है | अपने डेबिट/ एटीएम कार्ड के अंतिन 6 अंक और समाप्ति तिथि दर्ज करना है | ओटीपी सत्यापित करें और नया 4 या 6 अंको का यूपीआई पिन सेट करना है |
- यूपीआई पिन सेट होते ही आपका फ़ोन पे अकाउंट पूरी तरह सक्रीय हो जाएगा
इस प्रकार से आप ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से फ़ोन पे अकाउंट ओपन कर सकते है |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आपको जानकारी दिए है की फ़ोन पे अकाउंट कैसे बनाये इसकी पूरी जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से अपने घर बैठे फ़ोन पे अकाउंट बना सकते है और इसका इस्तेमाल कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर कीजिएगा |