PM Awas Yojana List Check Kaise Kare : पीएम आवास योजना का लिस्ट चेक कैसे करें ?

PM Awas Yojana List Check Kaise Kare

हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आप लोगो को जानकारी देंगे की पीएम आवास योजना का लिस्ट चेक कैसे करें | दोस्तों आपको जानकारी के लिए बता दें की क्या आपने भी पक्के घर के सपने को पूरा करने के लिए पीएम आवास योजना के लिए आवेदन किया था और आवास योजना की नई लिस्ट जारी होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे है

PM Awas Yojana List Check Kaise Kare

तो आप सभी को बता दें की आप सभी का इंतजार हुआ ख़त्म क्योकि आवास योजना के अंतर्गत नई लिस्ट जो है उसे जारी कर दिया गया है | ऐसे में अगर आप भी घर बैठे ऑनलाइन के माध्यम से आवास योजना के लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते है | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा |

पीएम आवास योजना का पैसा कैसे मिलता है ? 

  1. पीएम आवास योजना का पैसा लेने वाले नागरिक के पास पक्का मकान नहीं होना चाहिए |
  2. आवेदन करने वाले व्यक्ति की सालाना आय 2 लाख से कम होना चाहिए और वह इनकम टैक्स देने का पात्र नहीं होना चाहिए |
  3. इस योजना का पैसा गरीब नागरिको को दिया जाता है मुख्य रूप से उस व्यक्ति को जिसके पास बीपीएल कार्ड होता है |
  4. आवास योजना का पैसा लेने के लिए व्यक्ति की आयु 18 साल से अधिक होना चाहिए और इस योजना का पैसा एक परिवार में एक व्यक्ति को दिया जाता है |

पीएम आवास योजना लिस्ट चेक कैसे करें ? 

अगर आप पीएम आवास योजना के लिस्ट में अपना नाम चेक करना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार से है –

  1. पीएम आवास योजना का लिस्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आप सभी को प्रधानमंत्री आवास योजना के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा |
  2. उसके बाद आधिकारिक वेबसाइट का होम पेज खुलकर आ जाएगा |
  3. अब होम पेज पर आपको Awaassoft के सेक्शन में जाना होगा जिसमे आपको Report के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  4. क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा तो अब इस पेज पर आपको सबसे नीचे H.Social Audit Reports का टैब मिलेगा |
  5. अब आपको नीचे Beneficiary Details For Verification  के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  6. क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा |
  7. अब इस पेज पर आपको Selection Filters का ऑप्शन मिलेगा जिसमे मांगे गए सभी जानकारी को सही से दर्ज करना होगा |
  8. उसके बाद आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा और क्लिक करने के बाद आपके सामने आवास योजना की नई लिस्ट खुलकर आ जाएगा |
  9. अब आप इस लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते है |

इस प्रकार से आप घर बैठे प्रधानमंत्री आवास योजना के लिस्ट को चेक व डाउनलोड कर सकते है और इसका लाभ उठा सकते है |

निष्कर्ष – 

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आप लोगो को जानकारी दिए है की पीएम आवास योजना के लिस्ट में अपना नाम चेक कैसे करें इसकी पूरी ऑनलाइन जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप बहुत ही आसानी से अपने घर बैठे ही पीएम आवास योजना के लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर कीजिएगा |

Leave a Comment